साल की पहली भर्ती का इंतजार…:डेढ़ महीने में पीएससी से नई वैकेंसी नहीं, व्यापमं से भी अगले माह आएगी

प्रदेश के युवाओं की नजर नए साल की पहली वैकेंसी पर है। नए साल में करीब डेढ़ महीने का समय हो चुका है। लेकिन अब तक पीएससी से कोई नई वैकेंसी नहीं आई है। व्यापमं से भी अगले महीने ही भर्ती निकलेगी। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं का अभी इंतजार करना होगा। पिछले साल दोनों संस्थाओं से ​सिर्फ सात सौ पदों की भर्ती निकली थी।
इस साल की भर्ती के लिए व्यापमं से कैलेंडर जारी किया गया है। इसके अनुसार 22 भर्ती परीक्षाएं होंगी। इसके से कई पुरानी वैकेंसी की परीक्षा है। कुछ नई भर्ती को छोड़ दें तो अन्य भर्तियां कितने पदों के लिए निकलेगी, इसका कैलेंडर में उल्लेख नहीं है। वहीं दूसरी ओर पीएससी से सालभर का एग्जाम कैलेंडर अभी जारी नहीं हुआ है। वहीं उद्योग विभाग की ओर से पीएससी को सहायक संचालक और प्रबंधक पद पर भर्ती के​ लिए प्रस्ताव गया है। इस भर्ती को लेकर तैयारी भी की जा रही है। संभावना है कि पीएससी से यह साल की पहली वैकेंसी होगी। इसके लिए जल्द ही सूचना जारी होगी। उधर, व्यापमं से साल ही पहली भर्ती सब इंजीनियर की निकलेगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के तहत यह भर्ती होगी। इसके लिए विज्ञापन जारी हो चुका है। परीक्षा की संभावित तारीख 27 अप्रैल है। इसके लिए आवेदन की प्र​क्रिया अगले महीने से शुरू होने की संभावना है। दिसंबर में निकली थी सिविल जज भर्ती
सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन प्र​क्रिया शुरू है। 23 फरवरी तक आवेदन मंगाए जाएंगे। लेकिन यह भर्ती पिछले साल दिसंबर में निकली थी। कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए पहले आवेदन की तारीख 23 जनवरी थी। पिछले दिनों राज्य सेवा की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी, यह भर्ती भी पिछले साल निकली थी। जानकारों का कहना है कि जिन भर्ती के लिए पीएससी को प्रस्ताव आया है, उसकी भर्ती प्र​क्रिया जल्द शुरू की जाए। ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत मिल सके। व्यापमं की तरह पीएससी भी एग्जाम कैलेंडर जारी करे
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं का कहना है कि जिस तरह से व्यापमं ने सालभर की परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है, उसी तरह सीजीपीएससी को भी कैलेंडर जारी करना चाहिए। ताकि अभ्यर्थियों को यह पता चल सके कि सालभर में उनके लिए कौन-कौन सी भर्तियां निकलेंगी। हालांकि, व्यापमं से पहले सीजीपीएससी की ओर से एग्जाम कैलेंडर जारी करने की योजना बनाई गई थी। जनवरी 2024 में सीजीपीएससी एक पत्र जारी कर कहा था कि यूजीपीएससी की तर्ज पर प्रदेश में भी वार्षिक कैलेंडर जारी होगा। सालभर से ज्यादा का समय बीतने पर भी यह जारी नहीं हुआ है। इससे युवाओं में निराशा है। वहीं दूसरी ओर यूपीएससी, एसएससी, रेलवे के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों एग्जाम कैलेंडर जारी किया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *