धमतरी| आस्था मॉर्निंग स्कूल कंडेल में वार्षिकोत्सव एवं सैनिक सम्मान समारोह मनाया गया। अतिथि महापौर रामू रोहरा, सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी, सरपंच गिरधर सार्वा, कमलवंशी साहू, बिसाऊ राम साहू, खेदुराम, भीखम सिन्हा, विशंभर साहू थे। संचालक चैनसुख साहू एवं प्रधानाचार्य छबील राम साहू ने किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग नृत्य और पर्यावरण संरक्षण पर नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सैनिकों का सम्मान हुआ। इस अवसर पर योगेश साहू, टिकेश्वर साहू, नीतीश भूषण सिन्हा व अन्य मौजूद थे।


