50.77 लाख में संवरेगा सरगबंद तालाब

कोरबा | नगरी प्रशासन और विकास विभाग में नगर पालिका कटघोरा में 14 विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ 88 लाख 10 हजार रुपए की मंजूरी दी है। इसके तहत सरगबंद तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 50.77 लाख और 3 सामुदायिक भवनों के लिए 58.70 लाख के कार्य भी शामिल हैं। प्रदेश के डिप्टी सीएम और नगरी प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद यह मंजूरी आदेश जारी किया है। सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय पर काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। कटघोरा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-15 में बरभांठा में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 14 लाख 92 हजार, मरखीमाता मंदिर के पास शेड निर्माण के लिए 18 लाख रुपए व नाली निर्माण के लिए 3 लाख 85 हजार रुपए मंजूर किए हैं। वार्ड क्रमांक-2 में रेस्ट हाउस बाउंड्री वॉल से मेला ग्राउंड तक सीसी रोड के लिए 19 लाख रुपए, बीआर अंबेडकर भवन में बाउंड्रीवॉल के लिए 24 लाख 75 हजार रुपए, बीएसएनएल ऑफिस से बीआर अंबेडकर भवन तक सीसी रोड के लिए 28 लाख 32 हजार रुपए, सामुदायिक भवन के लिए 14 लाख 92 हजार रुपए और सीसी रोड के लिए 12 लाख 92 हजार रुपए की मंजूरी दी गई है। वार्ड क्रमांक 14 में पुलिया निर्माण के लिए 33 लाख 74 हजार रुपए व वार्ड क्रमांक 13 में सामुदायिक भवन के लिए 29 लाख 93 हजार रुपए मंजूर किए हैं। नगर पालिका के नवीन कार्यालय भवन में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 17 लाख 88 हजार रुपए तथा वाहन पार्किंग के लिए शेड निर्माण के लिए 18 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। वार्ड क्रमांक 4 में सरगबंद तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख 77 हजार रुपए और आरसीसी नाली व स्लैब निर्माण के लिए 1 लाख 10 हजार रुपए मंजूर किए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *