भीलवाड़ा में ट्रेलर-कार की भीषण टक्कर:जयपुर के युवक की मौत, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को कार से बाहर निकाला

भीलवाड़ा में हरिपुरा चौराहे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-158 पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।तेज रफ्तार ट्रेलर और कार के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। सामने से आ रहे ट्रेलर से टकराई कार मामला मांडल थाना क्षेत्र का का है,प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 2 बजे नेशनल हाईवे 158 पर जयपुर की ओर से आ रही कार हरिपुरा चौराहे के समीप पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे ट्रेलर से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार युवक अंदर ही फंस गया।सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार से युवक बाहर निकाला गया। हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही हाईवे एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची, जिसके जरिए शव को उपजिला अस्पताल मांडल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान जयपुर निवासी नागेंद्र सिंह (30) पिता जीवराज निवासी जयपुर के रूप में हुई है। इधर, हरिपुरा चौकी पुलिस और मांडल थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की। प्रथमदृष्टया तेज रफ्तार ओर कम विजिबिलिटी हादसे का कारण पुलिस के अनुसार प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और संभवतः सुबह के समय दृश्यता कम होना हादसे का कारण माना जा रहा है। ट्रेलर के ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है तथा वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने ओर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। क्रेडिट: जितेंद्र सिंह गौड़, मांडल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *