कोरबा| महाशिवरात्रि पर पाली महोत्सव 15 व 16 फरवरी को केराझरिया महोत्सव ग्राउंड में होगा। इस मौके पर संस्कृति के संरक्षण और पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने 15 फरवरी को पाली चैतुरगढ़ थंडर राइड 2026 साइकिल रेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। रेस पाली से शुरू होकर चैतुरगढ़ में समाप्त होगी।


