पंजाब के जालंधर में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबरॉय ने 11 दिन पहले ही अपना बर्थडे मनाया था। इस मौके पर मॉडल टाउन की शॉपकीपर एसोसिएशन ने केक काटकर उन्हें बधाई दी थी और उनकी 100 साल उम्र की कामना की थी। लक्की ओबरॉय ने इस कार्यक्रम से जुड़ी फोटो और वीडियो अपने फेसबुक पेज पर भी साझा किए थे। सभी लोग उस समय काफी खुश नजर आ रहे थे। लक्की ओबरॉय ने अपनी आखिरी फेसबुक पोस्ट 5 फरवरी को डाली थी, जिसमें उन्होंने शुक्रवार 6 फरवरी को सुबह 8 बजे श्री खुरालगढ़ साहिब के लिए हलके से दो बसें रवाना करने की जानकारी दी थी। लेकिन इससे आध घंटे पहले ही आज मॉडल टाउन में गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी गई। इससे पहले मोबाइल कारोबार से जुड़े मॉडल टाउन के दुकानदारों ने केक काटते हुए लक्की ओबरॉय को एक अच्छा, दिलदार और मददगार इंसान बताया था। किसी को अंदाजा नहीं था कि जन्मदिन के महज 11 दिन बाद उनके फैंस को उनके निधन की दुखद खबर सुनने को मिलेगी। 8 केक काटे, जिंदाबाद के नारे लगाए, बेल्ट गिफ्ट की लक्की ओबरॉय के फेसबुक पर 8 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 27 जनवरी को उनके जन्मदिन पर आप और लक्की से जुड़े हुए यूथ ने भी उनका बर्थडे मनाया था। घर के लॉन में बर्थडे पार्टी को फेसबुक पर लाइव किया था। इस दौरान युवकों ने लक्की जिंदाबाद के नारे लगाए। इस पर लक्की भी जिंदाबाद कहते नजर आए। इस पर युवक कहने लगे भाई अपने बारे में ही जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। युवकों ने एक साथ आठ केक काटे थे। इस खुशनुमा माहौल को लाइव करते हुए युवकों ने उनको गिफ्ट दिया। मौके पर ही लक्की ने गिफ्ट को रैप से बाहर निकालकर दिखया। युवकों ने लक्की को बेल्ट गिफ्ट में दी थी। जिसके लिए लक्की ने सबको धन्यावाद कहा। यात्रा के लिए 2 बसों को रवाना करनी थी लक्की ओबरॉय ने मौत से पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट की थी। ये पोस्ट 5 फरवरी को रात 8 बजकर 53 मिनट पर अपलोड की गई है। इसमें लक्की ओवराय ने हलके के लोगों से अपील की थी कि जो भी लोग खुरालगढ़ जाने के इच्छुक हैं, वो 6 फरवरी को सुबह 8 बजे भाई बन्नो की नगर चौक में पहुंचे। अपनी पोस्ट में लक्की ओबरॉय ने लिखा- आदरणीय संगत जी, आप सभी को सूचित किया जाता है कि कल श्री खुरालगढ़ साहिब के दर्शनों के लिए पंजाब सरकार द्वारा वार्ड नंबर 36 और वार्ड नंबर 39 से दो बसों की व्यवस्था की गई है। जो भी हमारे भाई, बहन और बुजुर्ग श्री खुरालगढ़ साहिब के दर्शन करने की इच्छा रखते हैं, वे कृपया सुबह 8 बजे भाई बन्नो जी नगर चौक से बस में सवार हो सकते हैं। बसें रवाना करने से आधा घंटा पहले मर्डर हुआ 6 फरवरी को सुबह 8 बजे लक्की ओबरॉय को कैंट की आप हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा, लक्की और प्रिंस बाघा के नेतृत्व में बसों को रवाना करना था। इससे पहले 7 बजे के करीब वह गुरुद्वारा मॉडल टाउन में माथा टेकने के लिए आए थे। जैसे ही वह माथा टेककर साढ़े 7 बजे अपनी थार में बैठे और दरवाजा लॉक कर रहे थे, तो दूसरी तरफ से आए हमलावर ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें लक्की ओबरॉय बुरी तरह घायल हो गए। गंभीर हालत में उनको मॉडल टाउन के ही अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दूसरी जगह ले जाने के लिए कह दिया। इसके बाद परिवार उनको श्रीराम मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने सीपीआर दी। इससे सांस चलने लगी तो वेंटिलेटर पर लेटाया गया, लेकिन आधे घंटे बाद ही कार्डियक अरेस्ट आया और लक्की ओबरॉय ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में मां-पत्नी भगवान से प्रार्थना करते दिखीं श्रीराम अस्पताल पहुंची लक्की ओबरॉय की मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। मां बार-बार बेटे की हालत के बारे में पूछती रहीं। इस दौरान पत्नी अस्पताल के वेटिंग एरिया में कुर्सी पर बैठकर पति की सलामती के लिए प्रार्थना करती दिखीं। आधा घंटा डॉक्टरों ने लक्की ओबरॉय को बचाने की कोशिश की, लेकिन बाद में मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने डेडबॉडी को सिविल अस्पताल में रखवाया है। यहां पर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया चल रह रही है। पत्नी नगर निगम चुनाव लड़ चुकीं लक्की ओवरॉय का जन्म 27 जनवरी 1983 को जालंधर में हुआ था। जालंधर में ही उनकी पढ़ाई हुई है। पत्नी सिमरन भी AAP से जुड़ी हुई थीं। 21 दिसंबर 2024 को जालंधर नगर निगम के हुए चुनाव में लक्की ने अपनी पत्नी को कैंट के वार्ड 35 से चुनाव लड़वाया था। इसमें वह कांग्रेस की उम्मीदवार हरशरन कौर हैप्पी से चुनाव हार गई थीं। फाइनांसर और रियल एस्टेट का काम करता था लक्की लक्की ओबराय का पेशा फानेंइस और रियल एस्टेट का था। आम आदमी पार्टी में आने से पहले वे स्थानीय स्तर पर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी काम करते थे। पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान और उसके बाद आप की लहर के समय बहुत से स्थानीय नेताओं ने पार्टी जॉइन की थी, लक्की ओबरॉय भी उसी दौर के सक्रिय चेहरों में से एक थे। इसके बाद वह हलका कैंट से आप की इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा के करीबी बन गए और कॉलेज की प्रधानगी में अपना बर्चस्व चलाने लगा। इसी के चलते उसकी शेरू ग्रुप के साथ दुश्मनी हो गई। 25 दिसंबर को शेरू ग्रुप ने पोस्ट डालकर कॉलेज की प्रधानगी के बीच हस्तक्षेप न करने की चेतावनी भी दी थी। आप जॉइन करने से पहले लक्की कांग्रेस पार्टी के साथ भी एलाइन रहा है। हालांकि कांग्रेस में उसके पास कोई पद नहीं था। ****************** ये खबरें भी पढ़ें: पंजाब में AAP नेता की गोली मारकर हत्या: जालंधर में गुरुद्वारे के बाहर हमला, सिर-सीने में 6 गोलियां मारीं; गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल ने जिम्मेदारी ली पंजाब के जालंधर में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबरॉय की 6 फरवरी की सुबह सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वे 43 साल के थे। स्कूटी पर आए दो युवकों ने उन्हें 6 गोलियां मारीं। इनमें से 5 गोलियां ओबरॉय के सीने और एक सिर में लगी। (पढ़ें पूरी खबर) जालंधर में AAP नेता का सिद्धू मूसेवाला स्टाइल में मर्डर: थार गाड़ी में ही गोलियां मारीं; पंजाब में 4 में साल हुए बड़े कत्ल केसों के बारे में जानिए जालंधर में आम आदमी पार्टी नेता (AAP) की हत्या मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की स्टाइल में की गई। मूसेवाला को भी हमलावरों ने थार में ही कत्ल किया था। इस केस में फर्क इतना है कि मूसेवाला की चलती थार रोकी गई थी जबकि यहां थार में बैठते ही AAP नेता लक्की ओबेरॉय की हत्या कर दी गई। (पढ़ें पूरी खबर)


