रॉन्ग साइड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मारी:शिवपुरी में पिता-पुत्र की मौके पर मौत, तेरहवीं के कार्यक्रम से लौट रहे थे गांव

शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मणिखेड़ा और डेहरवारा गांव के बीच रॉन्ग साइड से आ रही भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अटारा गांव निवासी 40 वर्षीय राजकुमार धाकड़ और उनके 12 वर्षीय बेटे अखिलेश धाकड़ के रूप में हुई है। दोनों शनिवार को कोलारस के कुमरौआ गांव में एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। भोजन के बाद वे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। रॉन्ग साइड से आ रहे थे ट्रैक्टर-ट्राली
शाम करीब साढ़े सात बजे डेहरवारा गांव के पास सामने से गलत दिशा में आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिता-पुत्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। अखिलेश अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। बताया गया है कि दो साल पहले राजकुमार धाकड़ के पिता की मौत भी सड़क हादसे में हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *