दिन में गर्मी रात को ठंडक बढ़ी:सीहोर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंचा; एक्सपर्ट बोले- कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

सीहोर जिले में एक बार फिर शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। रविवार सुबह मौसम में अचानक बदलाव आया और कड़ाके की ठंड लौट आई। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से घटकर 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज सुबह से ही जिले में शीत लहर जारी है। आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं, जिसके कारण सुबह 8 बजे तक सूर्य की किरणें धरती तक नहीं पहुंच पाईं। इस दौरान लगातार ठंडी हवाएं चल रही हैं। उल्लेखनीय है कि बीते कुछ दिनों से लोगों को शीतलहर और कोहरे से राहत मिली हुई थी। हालांकि, रविवार सुबह एक बार फिर कोहरा छा गया और उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। पिछले 24 घंटों के दौरान सीहोर में मौसम में बड़ा उतार-चढ़ाव भी देखा गया, जहां रात ठंडी थी, वहीं दोपहर में गर्मी का अहसास हुआ। शासकीय कृषि कॉलेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एस. ने बताया कि उत्तर दिशा से हवाएं चलने के कारण एक बार फिर ठंड का दौर लौट आया है। उन्होंने आगामी दिनों में भी मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना जताई। न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *