इंदौर में बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई:अनाउंसमेंट कर लोगों को जागरूक भी कर रही ट्रैफिक पुलिस

शहर के ट्रैफिक को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस लगातार जागरुकता अभियान चलाने के साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्र‌वाई भी कर रही है। इसी कड़ी में रोड एक्सीडेंट में सिर की चोटों से होने वाली मौतों को रोकने और लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा बिना हेलमेट टू व्हीलर चलाकों के खिलाफ निरंतर जागरूकता और सख्त कार्र‌वाई जारी है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर के पलासिया चौराहा, विजय नगर चौराहा, महूनाका चौराहा, चाणक्यपुरी चौराहा, राजीव गांधी सर्कल सहित अन्य चौराहों पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रही है वहीं दूसरी तरफ अनाउंसमेंट कर वाहन चालकों को यह भी बताया जा रहा है कि यह कार्र‌वाई आपके हित में है ताकि आप हेलमेट के महत्व को समझे, रोड सुरक्षा नियमों का पालन करें और सड़क हादसों में होने वाले दुष्परिणामों से खुद को और दूसरों को बचाएं। शनिवार को सुबह से लेकर रात तक चले विशेष अभियान के दौरान कुल 1673 वाहन चालकों के खिलाफ हेलमेट नहीं लगाने पर कार्रवाई की गई। इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहने। ट्रैफिक नियमों का जिम्मेदारीपूर्वक पालन करें, क्योंकि सड़क पर सुरक्षा ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *