सिवनी के बंजारी माता मंदिर में चोरी:चोर दानपेटी ले उड़े, 40 हजार रुपए नकद गायब

सिवनी जिले के धूमा थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध बंजारी माता मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने शनिवार रात के समय मंदिर के दो ताले तोड़कर दानपेटी चुरा ली। धूमा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना धूमा-गोटेगांव मार्ग पर स्थित बंजारी माता मंदिर में हुई। सुबह जब मंदिर के पुजारी नियमित पूजा के लिए पहुंचे, तो उन्होंने मुख्य द्वार के ताले टूटे हुए और दानपेटी गायब पाई। सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण भी मंदिर परिसर में एकत्र हो गए। 40 हजार थे दानपेटी में मंदिर के पुजारी ने बताया कि कुछ दिन पहले मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ था। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दानपेटी में लगभग 30 से 40 हजार रुपए की राशि दान की थी। आशंका है कि चोरों को इसी राशि की जानकारी थी, जिसके कारण उन्होंने मंदिर को निशाना बनाया। घटना की सूचना तत्काल धूमा पुलिस को दी गई। पुलिस दल मौके पर पहुंचा और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द करेंगे आरोपियों को गिरफ्तार इस संबंध में धूमा थाना प्रभारी डोमन सिंह मरावी ने बताया कि मंदिर में चोरी की सूचना मिली है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *