तरनतारन में एक्सीडेंट में मां-बेटे की मौत:कार मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकाराई; साली की शादी में जा रहा था परिवार

तरनतारन जिले के अमृतसर-खेमकरन मेन रोड पर भिखीविंड के पास सेक्रेड हार्ट के सामने बीती रात एक कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक मां-बेटे की पहचान प्रभजीत कौर और फतेह सिंह के रुप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गांव असल उत्तार के दविंदर सिंह (30) चंडीगढ़ में टैक्सी चलाते हैं। वह अपनी पत्नी प्रभजीत कौर और नाबालिग बेटे फतेह सिंह (5) के साथ अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में अपने ससुराल गांव फतेहपुर में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार जब वह बीती रात करीब 8 बजे अमृतसर-खेमकरन मेन रोड पर भिखीविंड के पास सेक्रेड हार्ट के सामने पहुंचे, तो उनकी कार अचानक सड़क पर आगे चल रही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। साली की शादी में जा रहे थे हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल कार चालक दविंदर सिंह को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक के रिश्तेदार सरपंच सुखविंदर सिंह बब्बू ने बताया कि घायल दविंदर सिंह खतरे से बाहर हैं। वह अपनी साली की शादी में शामिल होने जा रहे थे। लोग कार के टायर और LCD ले गए मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घटना के बाद कुछ असामाजिक तत्व दुर्घटनाग्रस्त कार के तीन टायर और एक LCD चुरा ले गए। इस घटना से असल उत्तर गांव में गमगीन माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *