फाजिल्का में लूटपाट करने वाले 7 गिरफ्तार:देसी पिस्टल, धारदार हथियार बरामद, 15 वारदातें कबूली, पहले से दर्ज हैं कई मामले

फाजिल्का जिले के जलालाबाद में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है । पकड़े गए आरोपियों के पास से देसी पिस्टल सहित धारदार हथियार बरामद हुए हैं । पुलिस का कहना है कि पकड़े के आरोपियों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज है । पुलिस अधिकारी ने बताया कि लगातार शिकायतें मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए मुस्तैद थी । जिन्हें अब गिरफ्तार किया गया है । फिलहाल आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और पूछताछ की जाएगी ।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई जानकारी देते हुए जलालाबाद के डीएसपी गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि जलालाबाद सिटी पुलिस ने मुखबिर खास द्वारा दी गई सूचना के आधार पर लूटपाट करने वाले सात युवकों के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया गया था । जिस दौरान पुलिस ने टिवाना कलां गांव में रेड कर इन सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।
पिस्टल और धारदार हथियार बरामद जिनसे एक आरोपी प्रिंस से एक 32 बोर देसी पिस्टल, एक डुप्लीकेट पिस्तौल सहित धारदार हथियार बरामद हुए है । जिससे ये आरोपी लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे । पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रिंस कुमार, मंगा सिंह, खुशप्रीत सिंह, कुलवंत सिंह, अर्शदीप सिंह, मकसद सिंह और हरजिंदर सिंह के रूप में हुईं है । पकड़े गए आरोपी जलालाबाद इलाके के रहने वाले है ।
15 वारदातें कबूल की
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ पहले भी करीब 6 मुकदमे दर्ज है । जबकि अब भी आरोपी पुलिस के समक्ष 15 से अधिक वारदातें कबूल चुके है । फिलहाल आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है । और पूछताछ की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *