बार-बार मनाही के बाद भी डिवाइडर पोल में बंध रहे पोस्टर

धमतरी| निगम और स्थानीय प्रशासन की ओर से बार-बार मनाही के बाद भी डिवाइडर पोल पर पोस्टर लगाकर अपनी राजनीति चमकाने का काम चल रहा है। जनसुरक्षा की दृष्टिकोण से इस पोल में पोस्टर लगाना मनाही है, लेकिन जिम्मेदार निगम प्रशासन की अनदेखी से नेता मनमर्जी पोस्टर लगवा रहे है। इसके पहले भी नगर निगम की ओर से ऐसे पोस्टरों को जब्त किया था। एसडीएम, तहसीलदार ने तो जनहित में जनसुरक्षा को देखते हुए नियम तोड़ने वाले विज्ञापन एजेंसी और संबंधितों के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज कराने की बात कही थी, लेकिन समय के साथ इसे भूला दिया गया। जनसुरक्षा को ध्यान में रखकर डिवाइडर पोल में पोस्टर बांधने मना होना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *