पहाड़ी के गोपालगढ़ थाना इलाके के बंजीरियावास गांव में स्थित 40 वर्ष पुराने मंदिर में स्थापित देवी माता की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। मूर्ति टूटने की सूचना पर भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल शर्मा सहित धार्मिक संगठनों के लोग मौके पर पहुंच कर विरोध करने लग गए। थानाधिकारी विजय सिंह ने तत्काल कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गए। वहीं मूर्ति तोड़ने की घटना को लेकर पहाड़ी उपखंड अधिकारी दिनेश शर्मा गोपालगढ़ थाने पहुंचे और थाना प्रभारी से घटना की जानकारी ली। बंजीरिया वास शेरा वाली मंदिर पर पहुंचे जहां उन्होंने ग्रामीणों को शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल शर्मा ने बताया कि गोपालगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पीपलखेड़ा के बंजीरियावास गांव में करीब 40 वर्ष पहले दुर्गा देवी का मंदिर का निर्माण किया गया था। स्थानीय लोग मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं, सोमवार सुबह जब लोग मंदिर पर पूजा करने के लिए गए तो, मंदिर के बाहर दुर्गा मां की मूर्ति टूटी हुई पड़ी थी। मंदिर के अंदर का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। घटना की सूचना पर आसपास के लोग मंदिर के बाहर इकट्ठे हो गए। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में रोष है, मंदिर के पुजारी अनूप ने बताया कि दुर्गा मां का मंदिर करीब 40 साल पुराना है। 5 साल पहले भी कुछ असामाजिक तत्वों ने इसी तरह की घटना की थी। जब कोई मामला दर्ज नहीं करवाया था। आज फिर से देवी मां की मूर्ति को तोड़ा गया,जिसको लेकर गोपालगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस के आश्वासन पर माने ग्रामीण मंदिर की तेरह बीघा जमीन पर अतिक्रमण ज्ञापन सौंपा… गोपालगढ़ थाना क्षेत्र के बंजीरिया के मंदिर में मूर्ति तोड़ने की घटना का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध किया गया वही भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उपखंड अधिकारी दिनेश शर्मा को ज्ञापन दिया गया जिसमें बताया कि पीपलखेड़ा गांव में स्थित शिव मंदिर की 13 बीघा जमीन ग्राम पंचायत मालिकी में मौजूद है जिसको पूर्व में मंदिर की सेवा करने वाले पुजारी द्वारा प्रति वर्ष एक ठेके पर दिया जाता था और उससे आने वाली राशि से मंदिर का ओर पूजा पाठ करने वाले का खर्चा ओर मंदिर विकास के लिए काम में आता था । उस जमीन पर जमील और जमशेद द्वारा अतिक्रमण कर रखा है जिसके कारण मंदिर की आमदनी खत्म हो गई है। “सूचना पर टूटी हुई मूर्ति को थाने ले आए हैं एफएसएल से जांच कराई जाएगी मामला दर्ज कर मूर्ति तोड़ने वाले लोगों की तलाश जारी है।”
-विजय सिंह थानाधिकारी गोपालगढ़।


