लखनऊ में 30KM प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवा:मध्यम श्रेणी में प्रदूषण, 14 फरवरी से धुंध और कोहरे का अलर्ट

लखनऊ में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवा चल रही है। सुबह से मौसम साफ है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि मौसम विभाग का अनुमान है। आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। दिन भर तेज हवा का असर जारी रहेगा। तीन तस्वीरों में देखें लखनऊ का मौसम
तस्वीर- 1. लखनऊ में तेज हवा के झोंके चल रहे हैं। ऐसा लग रहा पौधों की टहनियां टूट जाएंगी। तस्वीर- 2. लखनऊ में सुबह 7 बजे हवा की स्पीड 30 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई है। तस्वीर- 2. मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ में आज दिनभर हवा की रफ्तार ऐसी ही बनी रहेगी। लखनऊ के 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI
सुबह के समय हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI यलो जोन में 129 रहा। गोमती नगर और कुकरैल पिकनिक स्पॉट का AQI संतोषजनक श्रेणी में रहा। कल से धुंध और कोहरे का रहेगा असर
मौसम विभाग का अनुमान है कि कल लखनऊ में सुबह के समय धुंध और कोहरे का असर रहेगा। इसके बाद दिन में मौसम साफ हो जाएगा। 18 फरवरी तक तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़त दर्ज की जाएगी। जबकि हवाओं का असर भी बना रहेगा। सामान्य से गर्म रहा मौसम
बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 3.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 3.7 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 87 फ़ीसदी डर की गई जबकि न्यूनतम आर्द्रता 37 फ़ीसदी रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *