लखनऊ में यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव बोलीं:एक्टर चिरंजीवी का केवल बेटा होने का बयान गलत; उन्हें माफी मांगना चाहिए

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार और राजनेता चिरंजीवी अपने हालिया बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने अपने बेटे रामचरण के संतान को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी, जिससे कई लोग नाराज हो गए हैं। इस बयान पर अब उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।अपर्णा यादव ने कहा, “इस तरह के बयान समाज के लिए अच्छा उदाहरण नहीं हैं… आज के समय में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाएं तेजी से प्रगति कर रही हैं। चाहे सेना हो या पुलिस, सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है… ऐसे बयान समाज पर गलत प्रभाव डाल सकते हैं। चिरंजीवी को इस पर माफी मांगनी चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि यह बातें उन्हें अपने घर में अकेले कहनी चाहिए थी, न कि सार्वजनिक मंच पर। इस मानसिकता का असर मध्यमवर्गीय समाज पर गलत तरीके से पड़ सकता है। अब जानिए चिरंजीवी ने क्या कहा था
चिरंजीवी ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कहा- जब मैं घर पर होता हूं, तो मुझे लगता है कि मैं हॉस्टल वार्डन हूं, जो कई महिलाओं से घिरा हुआ है। मैं रामचरण से कहता हूं कि कम से कम एक बेटा हो, जो हमारी विरासत को आगे बढ़ाए। उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, “रामचरण की बेटी मेरी आंखों का तारा है, लेकिन कभी-कभी डर लगता है कि कहीं दोबारा लड़की न हो जाए।” बयान से नाराजगी, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
चिरंजीवी के इस बयान से कई लोग निराश हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है और फैंस ने भी इस बयान को महिला विरोधी बताया है। कई लोग इसे पितृ सत्तात्मक सोच का उदाहरण मान रहे हैं और उनकी आलोचना कर रहे हैं। चिरंजीवी के परिवार में हैं कई बेटियां
चिरंजीवी की दो बेटियां हैं- श्रीजा कोनिडेला और सुष्मिता कोनिडेला। उनके चार पोतियां भी हैं- नविष्का, निवराती, समारा और समित। वहीं, उनके बेटे रामचरण की बेटी क्लिन कारा का जन्म 20 जून 2023 को हुआ था।अब देखना होगा कि बढ़ते विरोध के बीच चिरंजीवी अपने बयान पर सफाई देते हैं या नहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *