हजारीबाग | अन्नदा महाविद्यालय हजारीबाग की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर मसरातु पंचायत स्थित कृष्णानगर में शुरू हुआ। शिविर उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में अन्नदा महाविद्यालय हजारीबाग प्राचार्य डॉ. नीलमणि मुखर्जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मसरातु पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। मुखिया प्रतिनिधि धीरज कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को इस सात दिवसीय विशेष शिविर के लिए उनके पंचायत को चुनने के लिए शुभकामनाएं दी। बरही पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त को भेजा जेल बरही (हजारीबाग) | बुधवार को बरही पुलिस ने एक प्राथमिकी अभियुक्त को पकड़ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आभाष कुमार ने बताया कि बरही थाना कांड संख्या 216/24, धारा-366 (ऐ) के प्राथमिकी अभियुक्त करियातपुर निवासी रंजीत कुमार दास उर्फ रंजीत रविदास उम्र- 22 वर्ष पिता बीरेंद्र रविदास को गिरफ्तार किया गया। जिसे पुलिस निगरानी में हजारीबाग न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


