बंसल क्लासेज के विद्यार्थी ने लहराया परचम

बोकारो | बंसल क्लासेज बोकारो के छात्रों ने जेईई मेंस में उम्दा प्रदर्शन किया है। रौशन कुमार भास्कर टॉपर बने है। उन्होंने 99 परसेंटाइल अंक लाकर संस्थान और अपने माता-पिता का नाम रौशन किया है। बताते चलें कि रौशन एक निर्धन परिवार से आते हैं, जिसे बंसल क्लासेज बोकारो ने निशुल्क पढ़ाया है। रौशन आगे जेईई-एडवांस में भी अच्छा करने वाले हैं और वह कोई ना कोई आईआईटी में एडमिशन लेंगे। यह बात संस्थान के निदेशक प्रांजल कुमार भारती ने कही। उन्होंने बताया कि कोई भी छात्र जो मेधावी हो, लेकिन गरीब हो तो पैसे के लिए उसकी पढ़ाई नहीं रुकेगी। बंसल क्लासेज में उनकी पढ़ाई निशुल्क होगी। बताते चलें कि संस्थान से कई छात्र जेईई मेंस में अच्छा प्रदर्शन किए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *