आवासीय होल्डिंग पर चला रहे व्यवसाय, 12 भवन मालिकों को नगर निगम ने किया नोटिस

राजधानी में बड़े भवन मालिकों द्वारा होल्डिंग टैक्स की बड़े पैमाने पर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। नगर निगम की राजस्व शाखा द्वारा गठित विशेष टीम ने शनिवार को दूसरी बार जांच अभियान चलाया, जिसमें मापी के दौरान 12 भवनों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जांच में यह सामने आया कि कई भवन मालिकों द्वारा वास्तविक क्षेत्रफल से कम क्षेत्रफल दर्शाकर होल्डिंग टैक्स का भुगतान किया जा रहा था। इसके अलावा व्यवसायिक भवनों को आवासीय दिखाकर टैक्स में भारी कमी की गई है। नगर निगम की टीम ने जांच के दौरान भवनों के व्यवसायिक एवं आवासीय उपयोग, सड़क की चौड़ाई, रेन वाटर हार्वेस्टिंग व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं की भी जांच की। जांच के उपरांत संबंधित भवन मालिकों को नोटिस जारी किया गया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और जांच अभियान आगे भी सभी वार्डों में जारी रहेगा। निगम ने यह भी जानकारी दी है कि होल्डिंग टैक्स का भुगतान नगर निगम के जन सुविधा केंद्र, डोरंडा अंचल कार्यालय एवं आरएमसी पेमेंट मित्र के माध्यम से किया जा सकता है। वार्ड 45 में सृष्टि हॉस्पिटल 12000 वर्गफीट का टैक्स दे रहा था, मापी में 22870 वर्गफीट व्यवसायिक मिला।
वार्ड 35 में आरएसपी हाउस रंजीत एंड कंपनी 6160 वर्गफीट व्यवसायिक का टैक्स भुगतान कर रहा था, मापी में 24491 वर्गफीट व्यवसायिक मिला।
वार्ड 35 में छवि प्लाजा व्यवसायिक प्रतिष्ठान 7900 वर्गफीट पर टैक्स भुगतान कर रहा था, मापी में 21300 वर्गफीट मिला। वार्ड 45 में कौशल्या हेरिटेज 6500 वर्गफीट पर टैक्स भुगतान कर रहा था, मापी में 2600 वर्गफीट में बैंक को रेंट पर लगा कर स्वयं उपभोग की गणना पर एवं बेसमेंट पार्किंग का आवासीय दर पर टैक्स भुगतान किया जा रहा था। 2600 वर्गफीट टेनेंथ, बेसमेंट पार्किंग को ‘अन्य’ श्रेणी में किया गया। {वार्ड 45 में आवेदक 3110 वर्गफीट पर आवासीय/ व्यवसायिक दर पर टैक्स भुगतान कर रहा था, मापी में कुल एरिया 6367 वर्गफीट मिला। वार्ड 45 में आवेदक 12800 वर्गफीट पर टैक्स भुगतान कर रहा था, मापी में कुल एरिया 14300 वर्गफीट मिला।
वार्ड 35 में हैमो कैपिटल 1875 वर्गफीट पर टैक्स भुगतान कर रहा था, मापी में 2418 आवासीय एवं 2448 व्यवसायिक मिला।
वार्ड नं.-1 में होटल स्टे लीफ 5320 वर्गफीट आवासीय पर टैक्स भुगतान कर रहा था, मापी में कुल एरिया 6300 वर्गफीट व्यवसायिक मिला।
वार्ड- 6 में वी मार्ट द्वारा 10556 वर्गफीट पर टैक्स भुगतान किया जा रहा था, मापी में 12480 वर्गफीट मिला।
वार्ड 5 में आवेदक 2231 वर्गफीट आवासीय पर टैक्स भुगतान कर रहा था, मापी में कुल एरिया 2834 वर्गफीट मिला।
वार्ड 5 में 300 वर्गफीट पर होल्डिंग टैक्स का भुगतान कर रहा था, मापी में 2600 वर्गफीट व्यवसायिक मिला।
वार्ड 5 में आवेदक 1500 वर्गफीट आवासीय एवं व्यवसायिक दर पर भुगतान किया जा रहा था। मापी में कुल एरिया 2831 वर्गफीट मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *