सीएम साय मंत्री-सांसद-विधायकों संग महाकुंभ रवाना:कांग्रेस के 7 MLA भी साथ गए, संगम में लगाएंगे डुबकी; डॉ रमन ने दिया था न्योता

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी मौजूद हैं। सभी महाकुंभ 2025 के अवसर पर संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे। मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक और उनके परिवारजन भी इस यात्रा में शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस के 7 विधायक भी सीएम के साथ महाकुंभ के लिए रवाना हुए हैं। इनमें राघवेंद्र सिंह ,बालेश्वर साहू, व्यास कश्यप, संदीप साहू, विद्यावती सिदार, इंद्र साहू और राजकुमार यादव भी शामिल हैं। महाकुंभ के लिए रवानगी की तस्वीरें- बता दें कि नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत बाकी कांग्रेस विधायकों ने निकाय और पंचायत चुनाव का हवाला देकर मंत्रियों के साथ कुंभ यात्रा से दूरी बना ली थी। पीसीसी चीफ दीपक बैज का कहना है कि कांग्रेस के ज्यादातर विधायक पहले ही कुंभ स्नान कर लौट चुके हैं। इसके बाद बीजेपी ने कार्टून जारी कर नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस विधायक और नेताओं को सनातन विरोधी बताया था। सीएम साय ने ‘एक्स’ पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा चलत बिमान कोलाहल होई। जय रघुबीर कहइ सबु कोई। तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान करने और समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना के लिए महाकुंभ की ओर प्रस्थान। इससे पहले एयरपोर्ट पर रवाना होने से पहले सीएम ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में शामिल होने का न्योता दिया था। वहां छत्तीसगढ़ के लिए एक विशेष पवेलियन स्थापित किया गया है, जहां राज्य के लोगों के लिए खाने और रहने की उचित व्यवस्था की गई है। कांग्रेस विधायकों के महाकुंभ में शामिल होने को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ विधायक हमारे साथ जा रहे हैं। 13 फरवरी को कुंभ जाने का दिया न्योता स्पीकर रमन सिंह ने सीएम विष्णुदेव साय सहित समस्त मंत्रिमंडल के सदस्यों, नेता प्रतिपक्ष, सभी विधायकों और सांसदों को 13 फरवरी को प्रयागराज में महाकुंभ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने पत्र लिखकर कहा था कि गंगा, यमुना और सरस्वती के पावन त्रिवेणी संगम पर आयोजित धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए सनातन लोकतांत्रिक परंपराओं का सजीव अनुभव करने का अवसर प्राप्त होगा। बैज बोले- जाना या नहीं जाना विधायकों की मर्जी पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि हम लोगों ने साफ-साफ कह दिया है कि हमारे कांग्रेस के विधायक और हमारे नेता बहुत लोग पहले ही कुंभ जाकर आ गए हैं। कई लोगों का अलग से प्लान भी बन चुका है। इसके अलावा नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव भी हैं इसलिए जो जाना चाहे उन्हें हम नहीं रोक रहे हैं। ये हमने विधायकों पर ही छोड़ दिया है। वे जाना चाहे तो जा सकते हैं। वैसे हमारे सारे विधायक अभी चुनाव में व्यस्त हैं। किसी विधायक पर हमने रोक-टोक नहीं लगाई है, अगर वे जाना चाहते हैं तो जा सकते हैं। ………………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… छत्तीसगढ़ के मंत्रियों संग कुंभ नहीं जाएंगे कांग्रेसी विधायक: बीजेपी ने सनातन विरोधी बताया, बैज बोले- हमारे MLA पहले ही स्नान कर लौट चुके हैं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के आमंत्रण पर छत्तीसगढ़ के मंत्रियों और बीजेपी विधायकों के साथ कांग्रेस MLA कुंभ नही जाएंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत बाकी कांग्रेस विधायकों ने निकाय और पंचायत चुनाव का हवाला देकर मंत्रियों के साथ कुंभ यात्रा से दूरी बना ली है। वहीं, दीपक बैज का कहना है कि कांग्रेस के ज्यादातर विधायक पहले ही कुंभ स्नान कर लौट चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *