फतेहाबाद पुलिस ने पंजाब से पकड़ा फ्रॉड का आरोपी:लोन दिलाने के नाम पर की गई धोखाधड़ी; खाते में रुपए किए ट्रांसफर

फतेहाबाद की सदर थाना पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के एक मामले में आरोपी को पंजाब से काबू किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के मानसा जिले के गांव आलुपुर निवासी करण सिंह के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
फतेहाबाद सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि गांव धारनिया निवासी धर्मपाल की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। धर्मपाल ने बताया कि उसे आधार कार्ड व पैन कार्ड पर लोन दिलाने का झांसा देकर उसके दस्तावेज और मोबाइल सिम का दुरुपयोग किया गया। 30 सितंबर को खाते में जमा हुए 45 हजार 200 रुपए
धर्मपाल ने बताया कि फतेहाबाद की जाट धर्मशाला में आरोपी से उसकी मुलाकात हुई, जिसने सिम कार्ड अपने मोबाइल में डालकर लोन प्रक्रिया का भरोसा दिलाया। बाद में बैंक खाते की जांच करने पर पता चला कि 30 सितंबर 2025 को 45 हजार 200 रुपये खाते में जमा हुए और 1 अक्टूबर 2025 को वही राशि आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर ली गई। 9 दिसंबर को दर्ज हुआ था केस
एसएचओ ने बताया कि इस संबंध में सदर थाना फतेहाबाद में 9 दिसंबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज किया गया। मामले की जांच जारी है तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *