आदिवासी बहुल डूंगरपुर में अपराधों की रोकथाम में पुलिस कामयाब रही है। डूंगरपुर जिले में वर्ष 2025 में वर्ष 2024 के मुकाबले 17 फीसदी अपराधों का ग्राफ कम हुआ है। पुलिस की चलाए गए विभिन्न ऑपरेशन के चलते चोरी, नकबजनी, लूट, दुष्कर्म और महिला अपराधों की संख्या में काफी कमियां आई है। डूंगरपुर जिले में एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर जिले में अपराधो में कमी लाने के लिए विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन चला रखे है। इन्ही ऑपरेशन की वजह से डूंगरपुर जिले की क्राइम रेट में कमी देखने को मिली है। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि अपराधों की रोकथाम को लेकर सख्त कार्रवाई की गई। इसका असर ये हुआ कि 2024 के मुकाबले 2025 में 17 फीसदी तक अपराधों का ग्राफ घटा है। डूंगरपुर में क्राइम रेट के आंकड़ों पर गोर करे तो वर्ष 2024 के मुकाबले वर्ष 2025 में केवल हत्या की वारदात में इजाफा हुआ है। वर्ष 2024 में हत्या की जहा 28 घटना हुई थी वही वर्ष 2025 में ये आंकड़ा 30 रहा। जबकि हत्या के प्रयास में वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 में 35 फीसदी की कमी देखी गई है। वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 में 26.96 फीसदी तक चोरियों में कमी आई । इसी तरह नकबजनी में भी वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 में करीब 18 फीसदी तक कमी आई है। इसके साथ ही लूट की वारदातों में भी 43.90 फीसदी की कमी आई है। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि डूंगरपुर जिले में वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 में अपरहण, रेप व महिला सम्बन्धी अपराधो का भी ग्राफ कम हुआ है। 53.44 फीसदी की कमी रैप, 28.52 फीसदी अपहरण के मामले कम दर्ज हुए। महिलाओं से संबंधित अपराधों में 27.72 फीसदी की कमी दर्ज की गई। एसपी मनीष कुमार ने विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम व ऑपरेशंस के माध्यम से आगे भी अपराधों पर रोकथाम के लिए काम किया जाएगा।


