दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेडियम परिसर में रविवार दोपहर एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को मौके से गिरफ्तार कर कोतवाली थाने ले जाया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। साइकिल से आया युवक, करने लगा आपत्तिजनक हरकत जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर कुछ युवतियां स्टेडियम परिसर में मौजूद थीं। इसी दौरान एक युवक साइकिल से वहां पहुंचा और युवतियों से छेड़छाड़ करने लगा। युवक की हरकतों से घबराई युवतियों ने तुरंत अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। डायल 112 की मदद से आरोपी पकड़ा गया परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को पकड़कर कोतवाली थाने ले आई। नशे में था आरोपी युवक पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक काफी नशे में था और अपना नाम ठीक से नहीं बता पा रहा था। वह खुद को सागर का निवासी बता रहा था, जबकि जांच में सामने आया कि वह दमोह के पथरिया फाटक क्षेत्र में रहता है। पहले भी कर चुका है ऐसी हरकतें स्टेडियम के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि आरोपी युवक काफी समय से परिसर के आसपास घूमता रहता था और युवतियों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी उसकी शिकायत कोतवाली पुलिस में की जा चुकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


