भिंड में धूप ने बदले मौसम के तेवर:सुबह हल्की सर्दी, दोपहर में तेज धूप, दिन और रात का पारा भी बढ़ा

भिंड में रविवार को मौसम ने धीरे-धीरे करवट ली। सुबह हल्की ठंड महसूस हो रही है। रविवार को आसमान साफ रहने से सूरज निकलते ही कुनकुनी धूप से लोगों को राहत मिली। सुबह के समय हल्की धुंध भी छाई रही, लेकिन कुछ ही देर में दृश्यता पूरी तरह साफ हो गई। पार्कों, सड़कों और छतों पर लोग धूप का आनंद लेते नजर आए। दिन चढ़ने के साथ धूप में तेज हो गई, दोपहर होते-होते ठंड का असर कम हो गया। मौसम में बदलाव से बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर चहल-पहल बढ़ी। लोग हल्के कपड़ों में दिखे। दोपहिया वाहन चालकों ने भी ठंड से बचाव के अतिरिक्त इंतजाम छोड़ दिए। दिन और रात का पारा भी बढ़ा
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भिंड का अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं रात का न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तर-पूर्वी दिशा से 5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे मौसम संतुलित बना रहा। आद्रता का स्तर 80 प्रतिशत से अधिक रहा, जिसके कारण सुबह हल्की नमी महसूस की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। दिन में धूप का असर और तेज रहेगा, जबकि रात में हल्की ठंड बनी रह सकती है। फिलहाल भिंड में मौसम न ज्यादा ठंडा है और न ही ज्यादा गर्म, जिससे लोग बदलते मौसम का आनंद ले रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *