टीकमगढ़ में बारातियों से भरी पिकअप पलटी:एक दर्जन बाराती घायल; दो की हालत गंभीर; झांसी रेफर

टीकमगढ़ में बुधवार देर रात मोहनगढ़ से महाराजपुर जा रही बारातियों का पिकअप वाहन डिग्री कॉलेज के पास पलट गया। हादसे में करीब 12 से ज्यादा बारातियों को चोटें आई हैं। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, इनमें से दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। जहां पर उन्होंने हालात को समझा। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है। बताया जा रहा है कि सड़क खराब होने के चलते बारातियों से भरी एक पिकअप पलट गई। नाइट ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर दिनकर राठौर के अनुसार, सभी घायलों को हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं। दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर किया गया। घायलों में 16 से 30 वर्ष की आयु के बारातियों में निहाल, राजेश, घनश्याम, वीरेंद्र, रमेश, लोकेश, अर्जुन, रामगोपाल, धीरेंद्र, काशीराम, अंकित और छोटू केवट शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *