दो दिनों में 2 डिग्री गिरा तापमान:फरवरी में पहली बार पारा सामान्य पर; रात में हल्की ठंड, दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

रवरी के दूसरे सप्ताह के अंत में मौसम ने करवट ली है। पिछले 48 घंटों में दिन और रात के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। खास बात यह है कि इस फरवरी में पहली बार दिन और रात का तापमान सामान्य स्तर पर पहुंचा है। इन दिनों शाम होते ही हल्की ठंड का अहसास शुरू हो जाता है, जो सुबह तक बना रहता है, हालांकि दिन में ठंड का असर नहीं के बराबर है। गुरुवार सुबह हल्की ठंड महसूस हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ और सामान्य हो गया। मंगलवार को दिन और रात के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी, जो बुधवार को भी जारी रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हाल के दिनों में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है—दिन में तेज धूप रहती है, जबकि रात में हल्की ठंड महसूस होती है। अगले दो दिनों तक जारी रहेगा यही मौसम मौसम वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार रैकवार के अनुसार, अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) सक्रिय है, जिसके प्रभाव से बुधवार को दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते रात का तापमान और नीचे गिर सकता है। 14 और 15 फरवरी को भी मौसम का यही मिजाज रहने की संभावना है, जिसके बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। फरवरी के दौरान कई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। फरवरी का मौसम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *