IIIT लखनऊ में ई-समिट और स्टार्टअप एक्सपो कल से:एक मंच पर आएंगे इनोवेशन और स्टार्टअप एक्सपर्टस, दिग्गज देंगे टिप्स

IIIT लखनऊ का ई-सेल पहली बार स्टार्टअप एक्सपो और ई-समिट का आगाज करने जा रहा है। इस बेहद खास इवेंट में जहां इंडस्ट्री के टॉप एक्सपर्ट शामिल होंगे। वहीं, इन्वेस्टर्स और उद्यमी भी एक साथ एक मंच पर होंगे। इसमें नेटवर्किंग, टॉप एक्सपर्ट्स के सेशन और स्टार्टअप प्रदर्शनी जैसे कई बेहद रोमांचक इवेंट्स होंगे। इसका मुख्य आकर्षण स्टार्टअप एक्सपो है, जो नए स्टार्टअप को इन्वेस्टर्स, इंडस्ट्री एक्सपर्ट और पार्टनरशिप फर्म्स यानी साझीदारों के सामने नायाब आइडिया शेयर करने का अवसर प्रदान करेगा। पैनल डिस्कशन में कई विषयों पर होगी चर्चा स्टार्टअप एक्सपो को हीरोटर्बोस्टार्टटी-हब, प्लग एंड प्ले, वी-वर्क और टाई जैसे संगठन शामिल होंगे। इसमें इनोवेशन, प्रॉब्लम सॉल्विंग और हाई एंड नेटवर्किंग पर भी पैनल डिस्कशन होगा। इस एक्सपो में भाग लेने वाले स्टार्टअप को प्रसिद्ध निवेशकों से मिलने, विशेषज्ञों से सुझाव प्राप्त करने, निवेश हासिल करने और अपने स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। ये सत्र होगा बेहद खास
14 तारीख को उ‌द्घाटन समारोह के चीफ गेस्ट के रूप में दैनिक भास्कर लखनऊ के संपादक गौरव पांडे शामिल होंगे। वो मीडिया और स्टार्टअप इकोसिस्टम के बीच संवाद के महत्व पर टिप्स देंगे। खास बात ये होगी कि इस दौरान इनोवेशन और स्टार्टअप को सफल बनाने के लिए जरूरी मूल मंत्रों पर भी चर्चा होगी। शनिवार को होगा स्टार्टअप एक्सपो का आगाज
स्टार्टअप एक्सपो में MeitY स्टार्टअप हब के CEOपन्नीरसेल्वम मदनगोपाल और यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी रवि रंजन मौजूद रहेंगे। इनॉग्रल सेशन में उनके द्वारा भारत में स्टार्टअप्स के लिए नीतियों, डिजिटल परिवर्तन और नए अवसरों को लेकर अहम जानकारी दी जाएगी। ये निवेशक रहेंगे मौजूद
सुधांशु रस्तोगी, विभु दीक्षित, आशीष कौल, गौरव जायसवाल, श्रुति चतुर्वेदी और आयुष सिंघल जैसे निवेशक मौजूद रहेंगे। जो मार्गदर्शन और फाइनेंशियल हेल्प प्रदान कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए यहां करें संपर्क
इस ई-समिट के कोऑर्डिनेटर ऋषि राज माहेश्वरी ने बताया कि IIIT लखनऊ स्टार्टअप, छात्रों और उद्योग जगत के पेशेवरों को ई-समिट में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है। अधिक जानकारी, निवेशक भागीदारी, या स्टार्टअप पंजीकरण के लिए esummit@iiitl.ac.in पर संपर्क कर सकते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *