अजमेर के दरगाह क्षेत्र में एक युवक से मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ युवक उसे घेरकर बेरहमी से मारते-पीटते नजर आ रहे हैं। कोई मुक्कों से तो कोई लात-घूंसों से हमला करता दिख रहा है। जबकि पीड़ित खुद को बेकसूर बताते हुए छोड़ने की गुहार कर रहा है। बताया जाता है कि जयपुर से आए इस जायरीन युवक पर मोबाइल चोरी करने का शक था। इसी के आधार पर उसे पकड़कर पिटाई की लेकिन बाद में उसके पास मोबाइल भी नहीं मिला। दरगाह थाना प्रभारी दिनेश जीवनानी ने बताया-किसी की ओर से ऐसी कोई शिकायत नहीं दी गई है और मामला जानकारी में भी नहीं आया। …………… पढें ये खबर भी… अजमेर में दीवार तोड़कर फीडर में गिरी कार:अजमेर लौटते समय रात को हादसा; क्रेन से निकाली, पुलिस को पता नहीं पुष्कर से अजमेर लौटते समय घाटी चढ़ने से पहले ही मोड़ पर एक कार शनिवार रात दीवार तोड़ती हुई पुष्कर फीडर में गिर गई। इसमें सवार दो युवकों को मामूली चोटें भी आई। इस दौरान मौके पर खासी भीड़ जमा हो गई। बाद में क्रेन की मदद से कार को निकाला गया। पुष्कर थाने के ड्यूटी ऑफिसर व एएसआई अमराराम ने बताया-ऐसा कोई घटनाक्रम हमारी जानकारी में नहीं है। पूरी खबर पढें


