ग्वालियर में स्ट्रीट वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता:कलाकारों ने सामाजिक मुद्दों पर दिए संदेश, युवा और बच्चे भी हुए शामिल

ग्वालियर की मेला रोड पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में कलाकारों के साथ शहरवासियों ने अपनी कल्पनाओं के रंगों को दीवार पर उकेर कर स्वच्छता, नारी सुरक्षा, जल संरक्षण और नशा मुक्ति जैसे सामाजिक मुद्दों का संदेश दिया। दरअसल, नगर निगम ग्वालियर द्वारा स्वच्छता के साथ शहर की सौंदर्यता के अंतर्गत आमजन जनजागरूकता के दृष्टिकोण से ‘‘स्ट्रीट वॉल पेंटिंग’’ प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को मेला ग्राउंड के पीछे एडवोकेट दर्शन सिंह रोड पर निर्मित दीवार पर किया गया। इन विषयों पर बनाए गए चित्र प्रतियोगिता में स्वच्छता, सिंगल यूज प्लास्टिक निषेध, सार्वजनिक स्थलों को कचरा विहीन रखने, घरेलू सूखे एवं गीले कचरे को अलग-अलग रखने, स्वच्छता में जनभागीदारी, जल संरक्षण, नशा मुक्ति थीम आधारित इत्यादि पर पेंटिंग बनाई गई। प्रतियोगिता के लिए छात्र, युवा, कलाकार एवं आम नागरिको ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इसके साथ ही उन्हें स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। प्लास्टिक छोड़ो थैले से नाता जोड़ो दीवारों पर पेंटिंग कर रही हिमान्या अग्रवाल ने बताया कि वो दूसरी बार इस कार्यक्रम का हिस्सा बनी हैं। प्लास्टिक रिड्यूस विषय को उल्लेखित करती तस्वीर बनवा रहीहैं। जिसमें दर्शाया जाएगा कि प्लास्टिक बैग को छोड़िए और कपड़े के बैग को पकड़िए। क्योंकि प्लास्टिक हमारे साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी खतरनाक है, और नुकसान पहुंचती है। इसलिए घर से बाहर निकलते समय थैले जरूर साथ ले जाएं। महिला सुरक्षा से जुड़ी पेंटिंग बना रही नेहा शर्मा ने बताया कि जब वाल पर बनी महिलाओं की पेंटिग भी सुरक्षित नहीं है। तो महिलाओं की सुरक्षा कैसे होगी। लेकिन हम जो तस्वीर बना रहे हैं उसमें महिला को सशक्त दर्शाया गया है। जो आज की नारी है और कुछ भी कर सकती है। लेकिन वर्तमान में ऐसे नीच सोच के भी कुछ लोग समाज में हैं तो वो भी अपनी सोच और समझ में सुधार लाएं। और जागरूक बनें। स्वच्छता है बेहद जरूरी स्वच्छता का संदेश देने के लिए पेंटिंग बना रहे बेताल ने बताया कि वे स्वच्छता से जुड़ी जो पेंटिंग बना रहे है उससे संदेश जाता है कि सुरक्षा हमारे लिए कितनी महत्वपूर्ण है। केवल घर ही नहीं हमारा शहर ग्वालियर बेहद खूबसूरत है। इसे भी इधर-उधर कचरा फेंककर गंदा न करें। इसके अलावा विभिन्न मुद्दों पर कलाकारों ने अपनी कला का हुनर दिखाया। जिसकी सराहना इस रह से गुजरने वाले हर नागरिक ने की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *