मऊगंज के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी गांव के पास एक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर नाली में गिर गई बाइक में चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नईगढ़ी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत स्थिर है। बच्चे को बचाने की कोशिश में हादसा जानकारी के अनुसार, ग्राम भीर निवासी केसरी प्रजापति (45) अपने साथी राजेश कुमार प्रजापति (30), निवासी ग्राम पैपखार के साथ बाइक से जा रहे थे। देवरी गांव के पास अचानक सामने आए एक बच्चे को बचाने के प्रयास में बाइक फिसल गई और सड़क किनारे बनी नाली में जा गिरी। ग्रामीणों ने की घायल युवकों की मदद हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायलों की मदद की और उन्हें नईगढ़ी सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने तुरंत प्राथमिक इलाज शुरू किया। डॉ. आर.के. पाठक ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज किया गया है और उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। किसी प्रकार का गंभीर खतरा नहीं है।


