किसानों के लिए जिले में कल से विशेष शिविर:एक ही जगह पर मिलेंगे सभी विभागों के जिम्मेदार, योजनाओं की देंगे जानकारी

जोधपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले किसानों, पशुपालकों व नागरिकों की समस्याओं का निदान गांव में ही हो, इस बात को लेकर गिरदावर सर्किल पर एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जोधपुर जिले में प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक शिविर आयोजित किये जायेंगे, जिसमें कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सहित संबंधित विभागों की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाते हुए लाभान्वित किया जायेगा।
इसी क्रम में सोमवार 9 फरवरी को पंचायत समिति बालेसर की ग्राम पंचायत कुई इन्दा, पंचायत समिति लूणी की ग्राम पंचायत पालासनी, बोरानाड़ा व धुन्धाड़ा, पंचायत समिति बिलाड़ा की ग्राम पंचायत खारिया मीठापुर एवं पंचायत समिति भोपालगढ की ग्राम पंचायत रूदिया में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *