बलरामपुर में महिला ने 3 बच्चों को दिया जन्म:इनमें 2 बेटे और 1 बेटी, मां और दो-बच्चे स्वस्थ, तीसरे का वजन कम इसलिए रेफर

बलरामपुर: रघुनाथ नगर स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पहली बार एक महिला ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया है। इनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल है। तीन बच्चों का जन्म रघुनाथ नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ। दो नवजात बच्चों की हालत पूरी तरह सामान्य है। सभी स्वस्थ हैं और उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं है। हालांकि, तीसरे नवजात का वजन थोड़ा कम होने के कारण उसे बेहतर इलाज और विशेष निगरानी के लिए वाड्रफनगर सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। रविवार (8 फरवरी) को पैदा हुए पहले नंबर की बच्चे 2KG, दूसरी 1.5KG और तीसरी का वजन 1.3KG है। पहले देखिए तस्वीरें अब जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत चकदेही की रहने वाली महिला बसंती को जब प्रसव पीड़ा शुरू हुई, तो परिजन उन्हें तुरंत रघुनाथ नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पूरी सावधानी के साथ महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। डॉक्टरों की देखरेख में महिला ने एक साथ तीन नवजात शिशुओं को जन्म दिया। समय पर इलाज और सही देखभाल की वजह से यह प्रसव सामान्य रूप से सफल रहा। अस्पताल स्टाफ की सतर्कता की भी स्थानीय लोगों ने सराहना की है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि प्रसव के बाद महिला को विशेष निगरानी में रखा गया है। स्वास्थ्य कर्मियों की टीम लगातार मां और बच्चों की स्थिति पर नजर रखे हुए है। जरूरी जांच और देखभाल नियमित रूप से की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके। महिला के पति रामलाल ने बताया कि उन्हें पहले से इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि उनकी पत्नी एक साथ तीन बच्चों को जन्म देगी। उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए खुशी और हैरानी का पल बताया। साथ ही सुरक्षित प्रसव के लिए उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों और सभी कर्मचारियों का धन्यवाद किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *