नरहरपुर शराब दुकान अहाते में भालू का उत्पात:सीसीटीवी में कैद हुई घटना, कर्मचारी की जान बाल-बाल बची

कांकेर जिले के नरहरपुर स्थित एक शराब दुकान के अहाते में एक भालू घुस आया और उत्पात मचाया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस दौरान अहाते में सो रहे एक कर्मचारी की जान बाल-बाल बची। जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात करीब 12:30 बजे की है। अहाते में एक कर्मचारी टेबल के पीछे सो रहा था, तभी अचानक भालू वहां आ गया। भालू ने अहाते में रखी मेजों पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। टेबल के पास सो रहे व्यक्ति पर नहीं पड़ी नजर भालू को देखकर कर्मचारी डर गया और चुपचाप लेटा रहा। भालू तोड़फोड़ में व्यस्त था, जिससे उसकी नजर टेबल के पास सो रहे व्यक्ति पर नहीं पड़ी। खाने-पीने का सामान न मिलने पर भालू कुछ देर बाद वहां से चला गया। डरा हुआ कर्मचारी टेबल के पीछे से सुरक्षित निकला भालू के जाने के बाद, डरा हुआ कर्मचारी टेबल के पीछे से सुरक्षित बाहर निकला। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भालू की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। साथ ही लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *