जालंधर के बशीरपुरा इलाके में रविवार दोपहर एक युवक ने एक लड़की के घर के बाहर हंगामा किया। इस दौरान इलाके की महिलाएं इकट्ठा हो गईं, जिन्होंने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। रामामंडी थाना पुलिस युवक को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई है। घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। महिलाओं ने युवक को पकड़ने के बाद उसकी पिटाई भी की, जिसके बाद उसे रामामंडी पुलिस स्टेशन ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि उन्हें हंगामे की सूचना मिली थी। मिलने के लिए कर रहा था परेशान बशीरपुरा की रहने वाली लड़की ने आरोप लगाया कि वह चंडीगढ़ में किसी काम से ऑनलाइन टैक्सी के जरिए युवक के साथ परिवार सहित गई थी। वहां उनकी दोस्ती हो गई। इसके बाद युवक उसे बाहर मिलने के लिए परेशान करने लगा और रविवार दोपहर उसके घर आकर हंगामा किया। लड़की ने अपने परिवार को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने युवक को पकड़ लिया। आरोपी युवक हिरासत में रामामंडी थाना के जांच अधिकारी एएसआई बलकरण सिंह ने बताया कि उन्हें बशीरपुरा में एक युवक द्वारा लड़की के घर के बाहर हंगामा करने की शिकायत मिली थी। टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। युवक को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। पुलिस ने लड़की के परिवार को भी थाने बुलाया है और उनके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


