म्यूल अकाउंट देने का आरोपी गिरफ्तार:सायबर ठगी के लिए खाता देता था किराए पर, लाखों का संदिग्ध लेनदेन आया सामने

सवाई माधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठगी के लिए ‘म्यूल अकाउंट’ उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी किरोड़ी लाल (24) पुत्र लालचंद मीणा, निवासी ग्राम लोदीपुरा, थाना मानटाउन को ग्राम लोदीपुरा से डिटेन कर जांच के बाद गिरफ्तार किया है। यूं करता था सायबर ठगी में मदद मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस मुख्यालय और IG भरतपुर कैलाश विश्नोई के निर्देशों के तहत सायबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस ने आरोपी किरोड़ी लाल को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी ASI मीठालाल की जांच में सामने आया कि आरोपी ने यूको बैंक (UCO Bank) में खाते खुलवाया। जिसके बाद खाता आरोपी ने सायबर ठगों को ‘म्यूल अकाउंट’ के रूप में किराए पर उपलब्ध कराया। जिसका उपयोग ठगी की राशि प्राप्त करने के लिए किया जाता था। पूछताछ में आरोपी किरोड़ी लाल ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी अभिषेक मीणा के साथ मिलकर सायबर ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए इन खातों का उपयोग किया। 1930 नंबर पर भी हुई शिकायत इन खाते के संबंध में सायबर हेल्पलाइन 1930 पोर्टल पर पहले से तीन शिकायतें दर्ज पाई गई हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी विक्रय मीणा के खाते में 21 लाख 25 हजार 658 रुपए की राशि जमा गई। जिसमें से 1 लाख 25 हजार 653 रुपए की निकासी की गई। वहीं आरोपी किरोड़ी लाल के खाते में खाते में 1 लाख 64 हजार 348 रुपए का संदिग्ध लेनदेन पाया गया। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में सायबर ठगी से जुड़े अन्य आरोपियों, बैंक खातों एवं नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। शीघ्र ही और गिरफ्तारियां संभव हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *