मौसम: न्यूनतम तापमान चढ़कर 2.7 डिग्री पर आया, मगर सर्दी से नहीं मिली राहत

खजवाना. इंदौकली में पाइप पर जमा बर्फ। नागौर| शहर में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। हालांकि बीते तीन दिनों के मुकाबले रात का पारा थोड़ा चढ़ा है। लेकिन गलन बरकरार रहने से लोगों को फिलहाल सर्दी से राहत नहीं मिल पाई है। शहर में सोमवार का 0.7 डिग्री की कमी के साथ अधिकतम 25 तथा न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बीते दिन का अधिकतम तापमान 25.7 व न्यूनतम 0.1 डिग्री था। शीतलहर के चलते सर्दी का प्रकोप लगातार जारी है। ग्रामीण इलाकों में किसानों को पाला जमने की चिंता सता रही है, इससे बचने के लिए ग्रामीण कई प्रकार के जतन कर रहे हैं। शहर में भी अधिकांश लोग बहुत जरूरी होने पर ही सुबह जल्द या देर शाम घर से निकल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन-चार दिन तक शीतलहर के बने रहने की संभावना है, वहीं 19 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट भी जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *