बांसवाड़ा के घाटोल उपखंड के भोवण की घाटी चडला नहर में गिरे 40 साल के युवक का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चल पाया है। जिला कलेक्टर के निर्देश पर रविवार को सिविल डिफेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण सफलता हाथ नहीं लगी है। नोतरे में आया था, फिर घर नहीं लौटा घाटोल थानाधिकारी रमेश पन्नू ने बताया कि बामनपाड़ा निवासी वालचंद (40) पुत्र रूपा, बीती 6 फरवरी को एक नोतरे (सामाजिक कार्यक्रम) में शामिल होने आया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचा। जानकारी के अनुसार, वालचंद नहर के किनारे बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह उफनती नहर में जा गिरा। 24 घंटे से रेस्क्यू जारी, प्रशासन मुस्तैद घटना की सूचना मिलने के बाद से ही स्थानीय पुलिस बल ने दो दिनों तक स्थानीय स्तर पर तलाश करने के बाद, रविवार को सिविल डिफेंस के गोताखोरों की मदद ली। रेस्क्यू टीमें रविवार सुबह से नहर और आसपास के सघन क्षेत्रों में खोजबीन कर रही हैं। घटना स्थल पर प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं और सर्च ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार कि नहर के बहाव को देखते हुए सर्च ऑपरेशन का दायरा बढ़ाया जा रहा है।


