खरगोन में उत्कृष्ट व मॉडल स्कूलों की प्रवेश परीक्षा:480 सीटों के लिए 1925 छात्र शामिल, हर सीट पर पांच दावेदारों की टक्कर

खरगोन जिले में उत्कृष्ट स्कूल और तहसील स्तरीय मॉडल स्कूल में रविवार को कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा देवी अहिल्या उत्कृष्ट स्कूल केंद्र सहित जिले के कुल 7 केंद्रों पर हुई। आदिवासी विकास विभाग की 480 सीटों के लिए 1925 छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षा में शामिल हुए अधिकांश छात्रों ने अपने पेपर को बेहतर बताया और 80 प्रतिशत तक अंक आने की उम्मीद जताई है। हालांकि, प्रत्येक सीट पर प्रवेश के लिए लगभग पांच छात्रों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है। देवी अहिल्या उत्कृष्ट स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र पाटीदार ने बताया कि कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए उत्कृष्ट मॉडल और नवोदय स्कूल की यह परीक्षा थी। जिले में उत्कृष्ट स्कूल के अतिरिक्त भीकनगांव, भगवानपुरा और झिरन्या में भी केंद्र बनाए गए थे। कुल 2118 पंजीकृत छात्रों में से 1925 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 193 छात्र अनुपस्थित रहे। खरगोन उत्कृष्ट स्कूल में 240 सीटें हैं, जबकि भीकनगांव, भगवानपुरा और झिरन्या के मॉडल स्कूलों में प्रत्येक में 80-80 सीटों के लिए छात्रों ने परीक्षा दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *