ब्यावर में ‘जीवन दायिनी वृक्ष’ चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित:200 से अधिक विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ब्यावर में भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटेक्ट) द्वारा रविवार को ‘जीवन दायिनी वृक्ष’ विषय पर जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्री नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ (नाज) में हुई इस प्रतियोगिता में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ वर्धमान शिक्षण संस्थान के मंत्री डॉ. नरेंद्र पारख, नाज की प्रधानाचार्या डॉ. निवेदिता पाठक, इंटेक्ट के कन्वीनर रामप्रसाद कुमावत और को-कन्वीनर श्याम सुंदर शर्मा ने मां शारदा की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ किया। यह आयोजन विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। ब्यावर जिले के 20 से अधिक विद्यालयों के 200 से ज्यादा विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी कलाकृतियों और निबंधों के माध्यम से वृक्षों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। श्री नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ की ओर से सभी अतिथियों का तिलक व माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इंटेक्ट ने सभी सहभागी शिक्षकों को स्वर्ण पदक प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की। वर्धमान शिक्षण संस्थान के सचिव डॉ. नरेंद्र पारख ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक मंच उपलब्ध कराने की बात कही। नाज की प्रधानाचार्या डॉ. निवेदिता पाठक ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा इंटेक्ट के पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने विद्यालय में ऐसे और आयोजनों की आवश्यकता पर भी बल दिया। इस अवसर पर नगर परिषद के पूर्व सभापति डॉ. मुकेश मौर्य, नगर परिषद आयुक्त आसींद विकास कुमावत, यू.सी. जैन, रमेश यादव, उत्तम भंडारी, कृष्णकांत सिंगल, नरेश साहू, डॉ. कुनाल तोलानी, हरदीप सिंह दुआ, अशोक कोठारी, पुष्पेंद्र कुमावत, एस.एन. अग्रवाल, गोपाल डाणी, अनिल शर्मा, डॉ. एम.एल. शर्मा, प्रकाश जैन, डॉ. गोविंद और दीपचंद कोठरी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *