धनेश्वर में भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित:बरड़ क्षेत्र में जय श्रीराम के नारों से गूंजा, कलश यात्रा और अखाड़ा प्रदर्शन

बूंदी के डाबी बरड़ क्षेत्र के धनेश्वर गांव में रविवार को एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे जिले में भी कई स्थानों पर ऐसे सम्मेलन हुए, जिनमें बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के जयकारों और धर्मगीतों की गूंज के साथ हुई। यह आयोजन कस्बे के पुराने चौराहे से शुरू होकर धनेश्वर डूंगरी स्थित बालजी मंदिर प्रांगण में धर्म सभा के रूप में संपन्न हुआ। सम्मेलन के दौरान एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। इसमें महिलाएं और युवतियां केसरिया वेशभूषा में सिर पर मंगल कलश लिए शामिल हुईं। पुरुष और युवा डीजे की धुन पर धर्मगीतों के साथ अखाड़ा प्रदर्शन करते दिखे। युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर शौर्य का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए नगर भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। सम्मेलन के मुख्य सत्र में रमेश शर्मा, रामराज प्रजापत और रत्न लाल बैरागी ने धर्म और संस्कृति पर बौद्धिक उद्बोधन दिए। वक्ताओं ने समाज में एकता बनाए रखने और धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्मेलन के अध्यक्ष रत्न लाल जांगिड़ ने की। आयोजन को भव्य रूप देने और व्यवस्थाएं संभालने में सुरेश सुवालका, संजय मेवाड़ा, राघव मेवाड़ा, चेतन सुमन, भुनेश कुमार, मुकेश मीणा, राधेश्याम पारेता, तरुण सिंघल और हरिमोहन जैन सहित कई कार्यकर्ताओं की विशेष सहभागिता रही। कार्यक्रम का समापन बालजी मंदिर में महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इसी क्रम में बूंदी के नैनवां क्षेत्र में भी एक हिंदू विराट सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के अध्यक्ष रमेश सैनी (उप सरपंच) ने बताया कि रजलावता के महादेवजी मंदिर से कलश यात्रा शुरू होकर बस स्टैंड होते हुए बालाजी महाराज के मंदिर पहुंची। इस कलश यात्रा में 21 कलश लेकर महिलाएं डीजे के साथ नाच-गाने करती हुई शामिल हुईं। मंच पर मुख्य अतिथि देई खाटू श्याम जी मंदिर के अभी दास जी महाराज और विशिष्ट अतिथि कोटा विभाग प्रचार प्रमुख चंद्रशेखर साहू उपस्थित रहे। संयोजक धनराज सैनी गौ सेवक निशा जी उनियारा स्वागत किया हिंदू सम्मेलन के कोषाध्यक्ष बनवारी लाल धाकड़ मुकेश गुर्जर सीताराम नगर मनराज नगर शंकरसैनी मुकेश नगर गौ सेवा के विक्की गुर्जर रवि बुद्धि हिंदू समाज ओर युवा शक्ति सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *