मंदसौर में लहसुन चोर गिरोह पकड़ाया:मुल्तानी गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार; 5 क्विंटल चोरी का माल भी बरामद

मंदसौर जिले की दलौदा पुलिस ने लहसुन चोरी करने वाली कुख्यात मुल्तानी गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया करीब 5 क्विंटल लहसुन भी बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी शुभम व्यास के नेतृत्व में की गई। यह मामला 7 फरवरी 2026 को सामने आया था। ग्राम आक्या निवासी भेरूलाल माली (26 वर्ष) और मांगीबाई माली ने दलौदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके यहां से लगभग 5 क्विंटल लहसुन चोरी कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध क्रमांक 60/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी शुभम व्यास ने विशेष टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, वैज्ञानिक अनुसंधान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की। इसमें मुल्तानपुरा क्षेत्र की मुल्तानी गैंग की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया। मुल्तानपुरा के रहने वाले हैं आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नियाजु टेनी (पिता मुख्तियार टेनी), फिरोज (पिता जाकीर पटेल), सादिक (पिता फारुक बटला) और शोहेल (पिता साजिद मगुडा) के रूप में हुई है। ये सभी मुल्तानपुरा, थाना वायडीनगर, जिला मंदसौर के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से पूरा 5 क्विंटल चोरी का लहसुन जब्त कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *