भिंड में बाइक को टक्कर मार पलटा ट्रैक्टर:भागने के चक्कर में खाई में जा गिरा; 2 युवक गंभीर घायल, निजी अस्पताल में भर्ती

भिंड जिले की मछंड चौकी क्षेत्र में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अनियंत्रित होकर वह सड़क किनारे खाई में पलट गया। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांध मछंड निवासी रामलखन सिंह राजावत (पिता शिशुपाल सिंह राजावत) अपने साथी निखिल सिंह राजावत के साथ बाइक से माधौगढ़ से मछंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विश्ववारी रोड पर सामने से आ रहे स्वराज ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
भागने के चक्कर में खेत में पलटा ट्रैक्टर टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई (खेत) में जाकर पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 108 एंबुलेंस से ले गए अस्पताल स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों को भिंड जिला चिकित्सालय लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रामलखन सिंह राजावत को वार्ड में भर्ती किया है। वहीं, दूसरे घायल निखिल सिंह राजावत को परिजनों ने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त किया सूचना मिलते ही मछंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने खेत में पलटे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। चालक घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है और जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *