पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारा:7 आरोपी गिरफ्तार, ₹19 लाख से अधिक की सामग्री जब्त

मंडला पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिछिया थाना क्षेत्र में कार्रवाई की है। 8 फरवरी की रात को ग्राम फोंक सिझौरा में एक जुए के अड्डे पर दबिश देकर 7 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 4 आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम फोंक सिझौरा में कुछ लोग अवैध रूप से पैसे लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद उप पुलिस अधीक्षक सतीश चतुर्वेदी (महिला सुरक्षा मंडला एवं प्रभारी एसडीओपी बिछिया) के नेतृत्व में चार अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया और योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। इनको किया गिरफ्तार कार्रवाई के दौरान उमेश राय उर्फ मुनिया के घर से जुआ खेलते हुए 7 आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में वैभव मिश्रा (बिछिया), संजय चौकसे (बरगी), आनंद बंदेवार (बम्हनी), राजेश खमपरिया (बरगी), फरीद अली (परवाडा), सचिन उद्दे (बम्हनी बंजर) और राजकुमार उर्फ राजा (अंजनिया) शामिल हैं। फरार आरोपियों की तलाश जांच में सामने आया कि अतुल कटारे, महेश बंजारा, अलाल कसार और उमेश राय उर्फ मुनिया अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। इन फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने मौके से 3,21,200 रुपए नकद, 8 मोबाइल फोन और तीन चारपहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त की गई सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 19,001,200 रुपए बताई गई है। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट और धारा 49 बीएनएस के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में डीएसपी सतीश चतुर्वेदी, निरीक्षक रंजीत सिंह सैयाम, निरीक्षक ममता परस्ते, निरीक्षक गिरीश करवेती, निरीक्षक जयसिंह यादव, सहायक उपनिरीक्षक बालमुकुंद चौरसिया, सुरेश विजयवार, भूमेश्वर, जगदीश सैयाम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *