जिला विकलांग संघ, झालावाड़ की रविवार को कोठी रोड स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में बैठक हुई। इस दौरान चुनाव प्रक्रिया में राम प्रकाश भील को सर्वसम्मति से निर्विरोध जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। रिंकू नगर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, सर्वसम्मति से ब्लॉक कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राम प्रकाश भील ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संघ के हित में कार्य करेंगे और दिव्यांगजनों के अधिकारों तथा कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। भील ने आश्वासन दिया कि वे सरकार की विकलांग साथियों के लिए लागू योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिलाने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो साथियों के सहयोग से आंदोलन को प्रदेश स्तर पर भी ले जाएंगे। कार्यक्रम में रामनारायण प्रजापति, जीवन भावसार, नफीस भाई, जाहिर भाई, राकेश मेहर, बृजमोहन वैष्णव, पुरुषोत्तम मीना, धर्मराज, सांवरिया भील, पूरीलाल, नासिर अली, इंद्र सिंह, अब्दुल नईम, गोरीलाल, गोविंद दादा, कंहीराम, बिरम, शिवसिंह गुर्जर, राजेंद्र बैरवा, मनोज बैरवा, मुकेश वर्मा, अमरलाल, सुरेशचंद, रमेशचंद, सुरेश गुर्जर, महेश टेलर, रामभरोस, सुरेंद्र, कपिल, रामप्रसाद, नन्दलाल, नन्द किशोर, सुंदरलाल, श्यामलाल, अकीला बेगम, रीना गौर, लक्ष्मी, संगीता, सीमा माली, सुनीता, फूलकुंवर, मनभर, प्रियंका, सोनु राठौड़, शबाना, गिरजा, मीना, रेखा भील सहित बड़ी संख्या में विकलांग संघ के कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस बैठक में झालावाड़ जिले भर के ग्रामीण इलाकों से भी सदस्य पहुंचे और अपना सहयोग दिया।


