हरदा में गांजा तस्कर गिरफ्तार:1 किलो से ज्यादा गांजा और पल्सर बाइक जब्त; आदतन अपराधी है आरोपी, कोर्ट ने जेल भेजा

हरदा की सिविल लाइन थाना पुलिस ने अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 किलो 223 ग्राम गांजा और एक पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त मशरूका की कुल कीमत 1 लाख 15 हजार रुपये बताई गई है। रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सिविल लाइन थाना टीआई आर एस तिवारी ने बताया कि शनिवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि खंडवा रोड पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। खबर थी कि उसके पास अवैध गांजा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर मानपुरा निवासी रोशन खलीफा (59) को गिरफ्तार कर लिया। सवा लाख का माल जब्त पुलिस ने आरोपी के पास से 1 किलो 223 ग्राम गांजा (कीमत 15,000 रुपये) और पल्सर बाइक क्रमांक MP 47 MJ 5766 (कीमत 1 लाख रुपये) जब्त की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पहले भी दर्ज हैं कई केस पुलिस के मुताबिक, रोशन खलीफा आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस सहित अन्य धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में टीआई रामसुमेर तिवारी, एएसआई संजय ठाकुर, प्रधान आरक्षक विजय प्रजापति, आरक्षक वीरेंद्र राजपूत, सैनिक सूरज पासी और संतोष ओझा की विशेष भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *