उत्कृष्ट स्कूल में कक्षा 9वीं की प्रवेश परीक्षा:शाजापुर जिले में 1104 छात्र हुए शामिल; मेरिट से चुने जाएंगे 240 विद्यार्थी

शाजापुर में रविवार को सत्र 2026-27 के लिए शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की कक्षा 9वीं में प्रवेश परीक्षा हुई। जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह सिप्रे ने बताया कि परीक्षा में जिले के कुल 1104 विद्यार्थी शामिल हुए। 240 सीटों के लिए हुई इस परीक्षा में छात्रों का चयन अब मेरिट के आधार पर किया जाएगा। तीन केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में हुई परीक्षा परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रशासन ने शाजापुर शहर में तीन मुख्य केंद्र बनाए थे। इनमें उत्कृष्ट विद्यालय खुद एक केंद्र था, जबकि अन्य दो केंद्र ज्योतिनगर और महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय में रखे गए थे। परीक्षा प्रभारी ओमप्रकाश पाटीदार ने बताया कि इस साल प्रवेश के लिए कुल 1165 छात्र-छात्राओं ने अपना नाम लिखवाया था, जिनमें से 1104 परीक्षार्थी अपनी सीटों पर नजर आए और 61 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। इंग्लिश मीडियम के प्रति बढ़ा रुझान स्कूल प्रबंधन ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या बढ़ी है। इसका सबसे बड़ा कारण स्कूल में हिंदी के साथ-साथ अब अंग्रेजी माध्यम (इंग्लिश मीडियम) की अलग से क्लास शुरू होना है। सरकारी स्कूल में प्राइवेट जैसी सुविधाएं और बेहतरीन पढ़ाई के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी बड़ी संख्या में इस परीक्षा में शामिल होने पहुंचे हैं। मेरिट के आधार पर मिलेगा प्रवेश प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा का परिणाम आने के बाद सबसे अधिक अंक पाने वाले टॉप 240 विद्यार्थियों की लिस्ट जारी की जाएगी। इन चयनित छात्रों को ही कक्षा 9वीं में प्रवेश मिल सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *