मऊगंज में 102 लीटर अवैध शराब जब्त:सफारी वाहन से तस्करी का प्रयास विफल, आरोपी फरार

मऊगंज जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नईगढ़ी थाना पुलिस ने एक सफारी वाहन से विभिन्न ब्रांड की 102 लीटर अवैध शराब जब्त की। कार्रवाई के दौरान आरोपी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक मऊगंज दिलीप सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह और एसडीओपी सचि पाठक के निर्देशन में जिलेभर में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। रविवार दोपहर नईगढ़ी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि नईगढ़ी कस्बे के जायसवाल मोहल्ला स्थित सब्जी मंडी के आगे एक सफारी वाहन में अवैध शराब लोड है। इसे तस्करी के लिए ले जाने की तैयारी की जा रही थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गोविंद प्रसाद तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख वाहन मालिक सफारी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें विभिन्न ब्रांड की शराब से भरे 11 कार्टून मिले। इन कार्टूनों में कुल 102 लीटर अवैध शराब थी। जब्त शराब में 450 पाव देसी प्लेन (9 पेटी), 84 पाव एमडी अंग्रेजी शराब और 24 क्वार्टर शामिल हैं। जब्त शराब की कुल कीमत 45 हजार 270 रुपए आंकी गई है, जबकि तस्करी में प्रयुक्त सफारी वाहन की कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई गई है। वाहन के डैशबोर्ड से मिले आधार कार्ड और रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के आधार पर वाहन मालिक की पहचान भूपेंद्र जायसवाल, पिता इंद्रभान जायसवाल, निवासी जायसवाल मोहल्ला, नईगढ़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *