फाजिल्का पुलिस ने गुम हुए 10 मोबाइल बरामद किए:2 लाख के फोन मालिकों को सौंपे, लोगों ने जताया पुलिस का आभार

फाजिल्का की सदर थाना पुलिस ने कई वर्ष पुराने उन मामलों को सुलझा दिया है । जिनके सुलझने की उम्मीद लोग छोड़ चुके थे । दरअसल फाजिल्का की सदर थाना पुलिस ने चार वर्ष पहले तक के गुम हुए मोबाइल ढूंढ निकाले हैं । और उन्हें उनके मालिकों तक पहुंचाया है । पुलिस का कहना है कि स्पेशल विंग इसके लिए काम कर रहा है । जिसके जरिए करीब 10 मोबाइल ट्रेस कर उनके मालिकों तक पहुंचा दिए गए हैं । 10 मोबाइल ढूंढ निकाले जानकारी देते हुए फाजिल्का की सदर थाना के एसएचओ प्रगट सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस के पास लगातार ऐसी शिकायत आ रही है । कि लोगों के मोबाइल गुम हो गए । इसी के तहत पुलिस द्वारा विशेष पोर्टल के जरिए इन मोबाइल को ट्रेस पर लगाया जाए जा रहा है । और जिसका नतीजा यह सामने आया है कि पुलिस ने कुछ दिनों में 10 मोबाइल ढूंढ निकाले हैं । जो विभिन्न स्थानों पर लोगों से गुम हो गए थे ।
2 लाख की कीमत के मोबाइल एसएचओ प्रगट सिंह के मुताबिक बरामद हुए मोबाइल में ज्यादा मोबाइल 2023 और उससे पहले के गुम हुए हैं । करीब 2 लाख से अधिक कीमत के इन मोबाइल्स को न सिर्फ पुलिस में बरामद किया है । बल्कि उनके मालिकों को तक पहुंचाकर उन्हें सपुर्द कर दिया है । एसएचओ का कहना है कि पुलिस काम करती है । समय लग जाता है । लेकिन अंजाम तक जरूर पहुंचती है । लोगों ने जताया पुलिस का आभार उधर गांव हंसता कलां के हरजिंदर सिंह का कहना है कि करीब 15 महीने पहले उसके घर से कोई मोबाइल चोरी कर ले गया था । जिसे पुलिस ने बरामद किया है । जबकि उधर गट्टी नंबर एक के रहने वाले हरदेव सिंह ने बताया कि 2023 में उनके सरहदी इलाके में आई बाढ़ के दौरान उसका फोन गुम हो गया था । जो आज सदर पुलिस ने ढूंढ कर दिया है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *