चंडीगढ़ में ड्रोन की सूचना ने उठाए पुलिस के होश:इलाके में चलाया सर्च ऑपरेशन, पता चला खेलते हुए बच्चे का गिरा था

चंडीगढ़ के सेक्टर-19 में रविवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एक जज की कोठी के परिसर में एक ड्रोन आकर गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि यह ड्रोन पड़ोस में रहने वाले एक बच्चे का था। हालांकि, पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच की। कंट्रोल खो गया था ड्रोन से जानकारी के मुताबिक रविवार को छुट्टी होने के कारण अधिकतर बच्चे घरों में खेल रहे थे। इसी दौरान एक 9 वर्षीय बच्चे का ड्रोन जैसा दिखने वाला उपकरण जज की कोठी के परिसर में गिर गया। बच्चे को इस बात का पता नहीं चला कि ड्रोन वहां गिर गया है और वह घर चला गया। घर पहुंचकर उसने अपने माता-पिता को बताया कि उसका ड्रोन गुम हो गया है। इसके बाद माता-पिता भी उसे ढूंढने निकले, लेकिन उन्हें भी कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में वे वापस लौटकर अपने काम में लग गए। स्टाफ ने संदिग्ध मानकर पुलिस को बताया इधर, जज की कोठी पर तैनात स्टाफ ने जैसे ही ड्रोन को गिरा हुआ देखा, उन्हें यह संदिग्ध लगा। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-19 थाना प्रभारी सरिता राय के नेतृत्व में पुलिस टीम, बम निरोधक दस्ते, सीएफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड सहित अन्य टीमें मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे इलाके को अलर्ट कर गहन जांच शुरू की गई। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर ली। जांच के बाद स्पष्ट हुआ कि ड्रोन एक बच्चे का था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *