भीलवाड़ा में सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश करते हुए मारू भाम्बी विकास सेवा संस्थान और युवा संस्थान द्वारा पहली बार विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मानव सेवा को समर्पित इस पहल को लोगों ने उत्साह से अपनाया। 60 रक्तदाताओं ने करवाया पूर्व रजिस्ट्रेशन रक्तदान को लेकर समाज में इतना उत्साह था 60 रक्तदाताओं ने अपना पंजीकरण पहले ही करा लिया था। समाजजन का कहना है कि यह हमारा पहला प्रयास है और इसको ओर बढ़ाने का प्रयास करेगें। जीवन बचाने वाला महादान शिविर का शुभारंभ पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया ने किया।उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए इसे जीवन बचाने वाला महादान बताया।शिविर में संस्थान के सदस्यों के साथ ही समाज की महिलाओं ने भी बढ़चढ़कर भाग लिया।शिविर में करीब 61 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रक्तदाताओं का किया सम्मान इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, कांग्रेस शहर अध्यक्ष शिवराम (जेपी) खटीक, कांग्रेस देहात अध्यक्ष रामलाल जाट और मंगरोप सरपंच भगवान लाल गुर्जर, कोटड़ी पूर्व प्रधान मनीष गुर्जर भी उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनकी रही मौजूदगी कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष कन्हैयालाल पंवार, सचिव नवीन कुमार, परामर्शदाता नारायण लाल भाम्बी, उपाध्यक्ष रामपाल भाम्बी, महिला अध्यक्ष भगवती देवी बामणिया, सहसचिव गिरीराज पंवार, प्रवक्ता मुकेश कुमार भाम्बी, संगठन मंत्री जगदीश चंद्र सौलंकी, संगठन मंत्री गौतमचंद काला, मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार मकवाना, किशन लाल मकवाना, प्रहलाद चनिया, एडवोकेट मनोहर लाल बनुकर मौजूद रहे।


